हानोई, वियतनाम -
Media OutReach - 12 सितंबर 2022 — दुनिया के तीसरे सबसे ज़्यादा विज़िट किए जाने वाले क्रिप्टो एक्सचेंज, Bybit के Bybit Launchpool पर OKG की लिस्टिंग की जा रही है, जो Ookeenga का एक सीमित आपूर्ति वाला गवर्नेंस टोकन है।
Ookeenga पहला वर्टिकल मल्टीप्लेयर रियल टाइम स्ट्रेटेजी GameFi प्रोजेक्ट है जिसे CROS ने दिलचस्प कहानी और बेहद आकर्षक 3D विज़ुअल से सँवारा है। Stream के टॉप गेम की सफलता के पीछे भी इसी स्टूडियो का योगदान रहा है। Ookeenga का Clash Royale से प्रेरित गेमप्ले इतना दिलचस्प है कि इसे छोड़ना मुश्किल है। Ookeenga अपनी शुरुआत के साथ ही व्यापक और विकसित होता रहा है। इसकी कम्युनिटी काफ़ी बड़ी है और इसके 40 से ज़्यादा पार्टनर हैं।
OKG टोकन एक गवर्नेंस टोकन है जिसका इस्तेमाल उन विकेंद्रीकृत स्वायत्तशासी संगठनों (DAO) में गवर्नेंस, वोटिंग और शक्ति के हर लेवल पर किया जाता है जिनमें उन्हें स्टेक किया गया है. साथ ही, DAO कोष के नियंत्रण के लिए इसका इस्तेमाल होता है। खिलाड़ी OKG टोकन का इस्तेमाल NFT खरीदने/बेचने के लिए और आइटम ब्रीड करने या उन्हें बेहतर बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा, OKG टोकन Ookeenga की दुनिया में खिलाड़ी द्वारा किए गए निवेश को भी दर्शाता है। OKG टोकन की आपूर्ति सीमित है।
Bybit Launchpool, Bybit Earn का एक हिस्सा है जहाँ पर यूज़र बढ़िया APY के साथ मुफ़्त में टोकन स्टेक कर सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। यूज़र जब चाहें, टोकनों को स्टेक और अनस्टेक कर सकते हैं और अपनी स्टेक की गई करेंसी पर फ़ीस कमा सकते हैं। वे Tether (USDT) में बोनस भी कमा सकते हैं।
Ookeenga को Sky Vision Capital, Ex Network और ZBS capital जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।
Ookeenga का विज़न है आगे चलकर मुख्य रूप से कंटेंट IP बनना जिसके व्यापक इकोसिस्टम में Web 2.0 और Web 3.0 के आने वाले प्रोजेक्ट शामिल हों। Ookeenga NFT हासिल करने पर निवेशकों और खिलाड़ियों को पूरे Ookeenga इकोसिस्टम का ऐक्सेस मिल जाता है।
Hashtag: #Bybit
Penerbit bertanggung jawab penuh atas isi pengumuman ini